मनासा। चायना की डोर से होने वाले हादसों के कारण जिला कलेक्टर नीमच द्वारा नीमच जिले में चायना की डोर के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके तहत मंगलवार को मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया के निर्देश पर तहसीलदार बीके मकवाना ने टीम के साथ में मिलकर नगर के शंकर कुई गली ,भेरूजी की नीम वाली गली, बद्री विशाल मंदिर सहित नगर में पतंग और डोर की दुकानों की तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान किसी भी दुकान से चायना की डोर नहीं पाई गई।
मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि अगर कोई भी पतंग दुकानदार चोरी छिपे चायना की डोर बेचते हुए पाया गया तो उस दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चायना डोर विक्रय को लेकर नगर में पुलिस और प्रशासन की सख्त निगरानी बनी हुई है।