BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 2:31 pm
KHABAR : वक्फ संपत्तियों की जानकारी लेकर वक्फ बोर्ड निगरानी कमेटी ने सौपे पदाधिकारियों को पत्र, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा डॉक्टर सनवर पटेल के मार्गदर्शन व नीमच जिला अध्यक्ष फिरोज पठान के निर्देश अनुसार वक्फ बोर्ड निगरानी कमेटी रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष डॉक्टर बिलाल मोहम्मद व आजाद खान जाट के द्वारा मप्र वक्फ बोर्ड से संबंधित संपत्ति एंव जमीने जिसमें कब्रस्तान, मस्जिद, मदरसा, दरगाह की जानकारी के संबंध में नीमच जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव सिंगोली, झांतला, थडो़द, कदवासा, राजपुरा झंवर, उम्मेदपुर, धारडी़, कच्छाला, फुसरिया जैसे सहित कई गांवो में पहुंचकर सभी संबंधितों से वक्फ संपत्तियों की जानकारी लेकर ओर चर्चा कर मप्र वक्फ बोर्ड प्रदेश कार्यालय के द्वारा भेजे गए वक्फ संपत्तियों के पत्रको को समस्त कमेटियों पदाधिकारी को सोंपकर वक्फ संपत्तियों की जानकारी प्राप्त की गई हैं। 


मप्र वक्फ बोर्ड निगरानी कमेटी रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष डॉक्टर बिलाल मोहम्मद ने बताया की लंबे समय से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के संबंध में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड प्रदेश कार्यालय से आए पत्रों में वक्फ मस्जिद, इमामबड़ा, दरगाह, कब्रस्तान की जानकारी देने के लिए पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए सौपा गया है। दिए गए पत्र में विषयांतर्गत लेख है कि भारत सरकार की सेन्ट्रल वक्फ कौंसिल के आदेशानुसार व मप्र वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार आपके वक्फ मस्जिद, इमामबढ़ा, आदि के आय व्यय की जानकारी तथा जिन मस्जिद, दरगाह, इमामबड़ा कब्रस्तान, में दुकाने व मकान है तो कितने मकान व दुकाने है उनकी संख्या ओर इन दुकानो व मकानो में अगर किरायेदार है तो उनकी जानकारी व कितना किराया है उसकी जानकारी वही अगर किसी किरायेदार ने कब्जा कर लिया है तो उसका नाम ओर उसके विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई उसकी जानकारी आदि से संबंधित जानकारी भारत सरकार की सेन्ट्रल वक्फ कौंसिल भेजी जानी है। जानकारी 03 दिवस के भीतर जिला वक्फ कमेटी कार्यालय को भेजे। जानकारी न भेजने पर आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। उक्त जानकारी वक्फ जिला नीमच कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE