BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 3:08 pm
BIG REPORT : 2 दिन की बारिश में एमपी की पहली मटर-मंडी बनी दलदल, 1 करोड़ कीमत की करीब 250 टन मटर खराब, 100 से ज्यादा वाहन फंसे, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश की पहली मटर मंडी में मटर खरीदी शुरू होते ही मंडी कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई, जिससे किसानों की करीब 250 टन मटर खराब हो गई। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। दरअसल, दो दिन की बारिश के चलते पूरी मंडी में कीचड़ पसर गया, जिससे यहां आने वाले सैकड़ों वाहन भी खराब हो गए।


यह मंडी पहले जबलपुर शहर में स्थित थी, लेकिन वहां ट्रैफिक बाधित होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों ने करीब एक माह पहले बैठक कर यह निर्णय लिया कि अब औरिया बाईपास के पास मटर मंडी बनाई जाए। इस मंडी से न केवल जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले मटर की खरीदी की भी जाएगी।


कीचड़ में गाड़ियां फंसी तो मटर नहीं हो पाया शिफ्ट
जानकारी के अनुसार, कीचड़ और दलदल के बीच मटर लेकर आए 100 से ज्यादा लोडिंग वाहन बुरी तरह फंस गए। इसके चलते 50 से अधिक वाहनों की क्लच प्लेट जल गई और कई गाड़ियों के इंजन भी खराब हो गए। गाड़ियों में लोड मटर को कीचड़ के कारण दूसरी जगह शिफ्ट करना भी संभव नहीं हो पाया, जिससे बड़ी मात्रा में मटर खराब हो गया।


बारिश बंद होने के बाद मंडी प्रशासन ने सुधार कार्य किया और मुरम, डस्ट, तथा मिट्टी डालकर रोलर चलाया। इसके बावजूद, नई मटर मंडी में व्यापार करना अभी भी किसानों और व्यापारियों के लिए चुनौती बना हुआ है।


1 करोड़ की 250 टन मटर हुई खराब
नई मटर मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक अजय बिश्नोई से मांग की है कि मंडी की स्थिति को सुधारा जाए या फिर जबलपुर की कृषि उपज मंडी से व्यापार करने की अनुमति दी जाए।


व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजीत साहू ने बताया मंडी में करीब 250 टन मटर खराब हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ है। ये मटर 50 से ज्यादा वाहनों में रखी हुई थी।


उनका कहना है कि नई मंडी में बाउंड्री वॉल न होने से चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। मंडी की सुरक्षा के लिए सबसे पहले दीवार खड़ी की जानी चाहिए।


दिल्ली-महाराष्ट्र में भी मटर होता है सप्लाई
शहर की इस मंडी से मटर मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र समेत छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी सप्लाई होता है।


मंडी सचिव बोले- जल्द व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी
कृषि उपज मंडी के सचिव मनोज चौकीकर ने भी माना कि बारिश के कारण नई मटर मंडी में अव्यवस्था हुई थी, लेकिन अब डस्ट, मिट्टी और मुरम डालकर रोलर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में सभी व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी और किसानों व व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।


शनिवार और रविवार को हुई बारिश से किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। जिन गाड़ियों में माल लाया गया था, वे खराब हो गईं, और उनमें रखा मटर भी सड़ गया। किसान और व्यापारी प्रशासन से अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE