मंदसौर। शहर के सुशासन भवन में मंगलवार को कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने आगामी बैठक में सभी विभागों की वार्षिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को कोर्ट के प्रकरणों का समय सीमा के अंदर जवाब देने को भी कहा। कलेक्टर ने जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निवारण के लिए अगले 7 दिन तक शिविर लगाने का आदेश दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ देने के निर्देश दिए।