BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 3:23 pm
BIG REPORT : नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 59 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, बोले- राजस्‍व अधिकारी आम रास्‍तों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर रास्‍तों को खुलवाएं, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी आम रास्‍तों पर अतिक्रमण कर, आम रास्‍ता अवरूद्ध करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें और आम रास्‍तों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर रास्‍तों को खुलवाए, जिससे, कि आमजनों को कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई में ग्राम रैयत सकरानी के ग्रामीणों के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार नीमच ग्रामीण को दिए। जनसुनवाई में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, एसडीएम नीमच, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे।
जनसुनवाई में कुल 59 आवेदकों ने अपनी समस्‍याओें से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए जिनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में ग्राम सकरानी रैयत के ग्रामीणों ने ग्राम मालिया जाने के आम रास्‍ते, सर्वे नम्‍बर 85 पर एक ग्रामीण द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रास्‍ता अवरूद्ध करने पर कार्यवाही कर रास्‍ता खुलवाने का आगृह कलेक्‍टर से किया। इस पर तहसीलदार नीमच ग्रामीण को रास्‍ता खुलवाने के निर्देश दिए गए। 
जनसुनवाई में सिंघाडिया के कारूलाल, मनासा के रमेशचंद्र, सेदरिया के निर्भयसिह, सकरानी रैयत के बबलू कुमार, मोडी के मोडीराम, बरडिया जागीर के राधेश्‍याम, नीमच के शरद कुमार, रेवली देवली के माधुलाल, बंगला नं.42 नीमच के दर्शन शर्मा, सावन की कांतिबाई, डिकेन के राजेश कुमार, जवासा के भगतसिह चौहान, स्‍कीम नम्‍बर 7 नीमच के करण डुंगरवाल, इंदिरा नगर नीमच के राकेन्‍द्र वर्मा, गिरदौडा के मदनलाल आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE