BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 3:38 pm
BIG REPORT : मशहूर यूट्यूबर और गायक एल्विश यादव के कार्यक्रम का विरोध, हिंदूवादी संगठन ने नव वर्ष पार्टी पर जताया ऐतराज, जानें क्यों फूटा गुस्सा, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जीतने वाले सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव का जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल और महाकौशल विधि छात्र संगठन समेत हिंदूवादी संगठन ने कार्यक्रम रद्द करने की मांग उठाते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बजरंग दल ने एल्विश यादव को नशे का सौदागर बताया है। बता दें कि आज 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन के नाम पर होटल रॉयल ऑर्बिट में एल्विश यादव का कार्यक्रम होना है। इससे पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। 


दरअसल कार्यक्रम में फूहड़ता और शराब परोसे जाने की आशंका को लेकर एतराज जताया जा रहा है। नर्मदा नदी के पास ही होटल होने का हवाला देकर कार्यक्रम रोकने की मांग की जा रही है। एक तरफ हिंदूवादी संगठन इसका विरोध कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर जबलपुर में एल्विश यादव के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में बेसब्री देखी जा रही हैं। लगातार उठ रही विरोध की आवाजों के बीच पुलिस भी सतर्क हो गई है। विरोध करने वालों को पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।     


अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकारी अध्यक्ष (महाकोशल प्रांत) प्रीति धनधारिया ने  बताया कि 31 दिसंबर कि रात को तिलवाराघाट के समीप बने होटल रॉयल ऑर्बिट में होने जा रहे आयोजन में एल्विस यादव को बुलाया जा रहा है‌। जिसमें न्यू ईयर की पार्टी के नाम पर बड़ी मात्रा में शराब परोसने की तैयारी है। जिसमें बुक माय शो के ऐप के जरिए टेबल, कपल रूम बुक किए जा रहे है, जबकि मां नर्मदा के तट से लगे कई किलोमीटर तक के दायरे में शराब बेचना प्रतिबंधित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE