BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 4:36 pm
NEWS : गणतंत्र दिवस समारोह यथोचित ढंग से मनाए जाने हेतु बैठक आयोजित, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह, 2025 को यथोचित ढंग से मनाये जाने हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर भू अभिलेख रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समारोह स्थल की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, समारोह स्थल पर समयबद्ध कार्यक्रम, मंच संचालन, जिप्सी - वाहनों की व्यवस्था, परेड कार्यक्रम, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, झांकियों का प्रदर्शन, मिठाई वितरण, रोशनी की व्यवस्था, निमन्त्रण पत्र एवं प्रशंसा पत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि पर चर्चा कर अधिकारियों को विभागवार उत्तरदायित्व सौंपे गए। एडीएम ने समसामयिक विषयों पर आकर्षक झांकियां बनाने, सार्वजनिक स्थलों पर साज सज्जा करने, स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं का सम्मान करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे जिला कलक्टर आवास पर, प्रातः 8ः15 बजे राजकीय कार्यालयों में, प्रातः 8ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेट एवं प्रातः 9ः05 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में एसीईओ राकेश पुरोहित ने जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों के नाम सम्मान हेतु भिजवाने की बात कही।


इसके साथ ही, अतिरिक्त जिला कलक्टर भू अ रामचंद्र खटीक ने जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय घोषणाओं-योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने, बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति की स्थिति रिपोर्ट पेश करने एवं राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत किए गए एमओयू के क्रियान्वयन हेतु की गई कार्यवाही की अद्यतन सूचना भिजवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आवश्यक रूप से राजकाज पर पेंडिंग फाइलों का एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करें।


बैठक में डीवाय एसपी विनय चौधरी, सीएमएचओ डॉक्टर ताराचंद गुप्ता, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर शंकर लाल जाट, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, डीटीओ सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE