चितौडगढ। राज्य सरकार द्वारा अधीनस्थ विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों हेतु गठित किये जा रहे मंत्रालयिक निदेशालय में राजस्व मण्डल एवं इसके अधीन प्रशासनिक कार्यालयों यथा संभागीय आयुक्त कार्यालयों, जिला कलक्टर्स कार्यालयों एवं उपनिवेशन विभाग, भू-प्रबन्ध विभाग को सरकार द्वारा बनाये जा रहे मंत्रालयिक निदेशालय में शामिल नहीं किये जाने के संबंध में राजस्व कार्मिकों ने जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह राठौड के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर (भू.अ.) चितौडगढ को ज्ञापन दिया। संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह राठौड ने बताया कि संगठन की ओर से प्रदेश स्तर पर सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत कर चेतावनी दी गई।
प्रचार प्रसार मंत्री पवन पाराशर ने बताया की यदि राजस्व मण्डल एवं इसके अधीन प्रशासनिक कार्यालयों को मंत्रालयिक निदेशालय में शामिल किया जाता है तो समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जावेगा एवं संघ द्वारा मजबूरन आन्दोलनात्मक कार्यवाही की जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी। इस दौरान राजस्व विभाग के (जिला कलक्टर कार्यालय, उपखण्ड कार्यालय, जिला रसद कार्यालय, जिला कोष कार्यालय, तहसील कार्यालय) के समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहें।