दतिया। केंद्रीय पशु पालन व मत्स्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। वहीं उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया है।
मंगलवार को केंद्रीय पशु पालन व मत्स्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन-पूजन किए और वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की
दर्शन के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत 2047 तक विश्व गुरु बने। इसके लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है कि धर्म, अध्यात्म और विकास में भारत नंबर वन हो, विकसित राष्ट्र बने।
मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिद- एसपी सिंह
वहीं यूपी में संभल सहित कई जगह मंदिर मस्जिद विवाद पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन है। इस्लाम धर्म तो बहुत बाद में आया, मुगल आक्रांताओं ने भारत में तलवार के जोर पर धर्म परिवर्तन किया। मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई, अगर कहीं कोई कहता है कि वहां मंदिर था तो सर्वे में कोई बुराई नहीं है, जो भी सच है वह सामने आएगा, लेकिन सर्वे टीम पर पथराव करना गलत है।