खरगोन। जिले के कमोदवाडा- सतावड़ मार्ग पर बनी रपट (पुलिया) जर्जर होकर आवागमन के दौरान हादसे का सबब बन रही है। इस खतरे से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से दोबारा रपट निर्माण की मांग कर रहे है, मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे।
सरपंच सेवंतीबाई, सौरभ यादव, अजय यादव, राजाराम यादव आदि ने बताया कि उक्त रपट करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी होकर जर्जर हालत में पहुंच गई है, इस पुलिया से करीब आधा दर्जन गांव के लोग आवाजाही करते है। भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो साथ ही मार्ग सुलभ कराने की दृष्टि से जल्द उक्त पुलिया का निर्माण कराया जाए। वहीं महिलाओं ने बताया की ग्राम में बिक रही शराब से भी परेशान हो रहै है। महिलाओं ने मांग की है की ग्राम में शराब दुकानों के उपर कार्यवाही कर बंद की जाए।