मनासा। ग्राम भाटखेड़ी के विद्यासागर पब्लिक स्कूल ने बच्चों को मोबाईल से दूर रहकर प्रकृति के करीब जाने का सुनहरा मौका दिया। निःशुल्क गांधीसागर भ्रमण के रूप में शानदार तोहफा दिया। स्कूल की कुल संख्या के तकरीबन 35 प्रतिशत छात्र मोबाईल क्लब में जुड़े हुए है और लगातार 5 माह से मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहे हैं। स्कूल के नन्हें बच्चों ने ये साबित कर दिया है कि, खुशी और सुकून पाने के लिए तकनीकी पर निर्भर रहना आवश्यक नहीं, छात्र-छात्राओं ने मोबाईल का उपयोग नहीं करके यह साबित करके बता दिया कि दृढ़ इच्छा शक्ति और अनुशासन से कोई भी आदत बदली जा सकती है।
इन सभी बच्चों ने मोबाइल का उपयोग नहीं करते हुए नो यूज मोबाइल ट्रिप का हिस्सा बनकर एक प्रेरणादाई उदाहरण पेश किया है। विद्यालय के द्वारा इन छात्रों को गांधी सागर पावर हाउस, हिंगलाज रिसॉर्ट, बोट क्लब आदि स्थानों पर भ्रमण करवाया।