BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 5:46 pm
BIG NEWS : पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, पूरे भारत में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने की घोषणा, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें उद्देश्य और कौन-कौन हो सकता है शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पूरे देश में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने की घोषणा की है। भारत के गांव-गांव और कॉलोनियों में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत नए साल यानी 2025 में होगी। वहीं बाबा बागेश्वर ने रजिस्ट्रेशन की तारीख का भी ऐलान किया है।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनके पास कुछ श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे बाबा बागेश्वर ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि 2025 में भारत के गांव गांव और हर इलाके में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य भी उन्होंने बताया है।


ये है उद्देश्य
बागेश्वर धाम भक्त मंडल का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म की रक्षा करना है। साथ ही हिंदू धर्म के बारे में जागरूकता फैलाना है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, इस मंडल के सदस्य हनुमान चालीसा के प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। जो धार्मिक जीवन को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करेंगे।


हिंदुओं की रक्षा के लिए होगा काम
इस मंडल का गठन सिर्फ धार्मिक जागरूकता तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का भी काम करेगा। यह भक्त मंडल धार्मिक आयोजनों में किस प्रकार से भाग लेगा ? इसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि यह भक्त मंडल हिंदुओं की रक्षा के लिए काम करेगा।


फरवरी में होगा गठन
बाबा बागेश्वर ने बताया कि फरवरी 2025 में इसका गठन किया जाएगा। 20 से 26 फरवरी तक बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने के लिए सदस्यों का रजिस्ट्रेशन होगा। इस भक्त मंडल में सभी धर्म जाति के लोग शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले भी हिंदुओं को एकजुट करने के लिए यात्रा निकाल चुके हैं।


हाल ही में निकाली थी हिंदू एकता यात्रा
हाल ही में उन्होंने हिंदू एकता यात्रा निकाली थी। जिसमें वह हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने की कोशिश की थी। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी, अन्य राजनीतिक दल, दिग्गज नेता, अभिनेता, कलाकार समेत सामाजिक संगठन शामिल हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE