मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बताया गया कि 01 जनवरी 2025 बुधवार से पशु पालन एवं जैविक खाद निर्माण प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल की युवक/युवतिया जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच को ही मिलेगा। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में चाय , नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। बैंकिग संबंधी सभी जानकारी दी जायेगी।
इच्छुक प्रशिक्षणार्थी 01 जनवरी 2025 बुधवार समय प्रातः 10रू00 बजे से अपने दो 2 नये पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं समग्र ऑईडी कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र पंचायत भवन, गाँव गोपालपुरा में सचिन अठवाल मोबाइल न. 6269058449 को जमा करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाए।