BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 6:26 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनकल्‍याण अभियान की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान, शासन का सर्वाेच्‍च प्राथमिकता वाला अभि‍यान है। इसके तहत जिले में आयोजित जनकल्‍याण शिविरों में प्राप्‍त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें और सभी पात्र आवेदकों, कोयोजनाओं का लाभ दिलवाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में दिए।

बैठक में अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, डॉ.रश्‍मी श्रीवास्‍तव, चंद्रसिह धार्वे, पवन बारियाएवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जनकल्‍याण शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों और उनके निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी विभाग आवेदनों के निराकरण का प्रतिशत बढ़ाए और 96 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने मिलावट से मुक्ति‍ अभियान के तहत निरंतर संस्‍थानों की जॉंच कर, खाद्य पदार्थाे के नमूने लेने के निर्देश भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिए। उन्‍होने एसडीएम को निर्देशित किया कि, वे तहसीलदारों के माध्‍यम से दुकानों, संस्‍थानों की जॉच कर, मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें। कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करने, नगरपालिका नीमच को सीएम हेल्‍पलाईन के निराकरण के लिए वार्ड प्रभारियों के माध्‍यम से आवेदकों से चर्चा कर, शिकायतों का निराकरण करवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE