BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 7:11 pm
NEWS : कथा के श्रवण से प्राणी मात्र का कल्याण होता है- पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने निंबाहेड़ा में भराड़िया परिवार (मिठाई वालों) द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में पहुंचकर कथा का श्रवण लाभ प्राप्त किया।


निंबाहेड़ा आर के कॉलोनी में स्थित सेलिब्रेशन ग्रीन परिसर में भराड़िया परिवार मिठाई वालों द्वारा अनंत श्री विभूषित रंगनाथानाचाय महाराज की प्रेरणा से स्व रामचंद्र, गवरा बाई, हजारीमल, सोसर बाई, समेरम, रामकरण एवं अनुराधा भराड़िया की पुण्य स्मृति में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।


पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सप्त दिवसीय भागवत कथा में पहुंचकर कथा व्यास श्रीस्वामी डॉ.माधव प्रपन्नाचार्यजी, युवराज स्वामी रामानुजकोट (उज्जैन) को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।  सुदामा चरित्र पर कथा वाचन किया गया। महाराज ने अपनी ओजस्वी व मधुर वाणी से इस सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित की। उदयलाल आंजना ने बड़ी संख्या में उपस्थित कथा में धर्म लाभ प्राप्त कर रहे श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से प्राणी मात्र का कल्याण होता है एवं हमारी धार्मिक भावनाओं का संचार होता है और इस पुनित कार्य से भगवान भी प्रसन्न होते हैं और हमें भी आत्म संतुष्टि मिलती है। मंत्री आंजना ने भराड़िया परिवार को इस महा आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहां की भविष्य में भी श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन करवाते रहें ताकि सभी को धर्म लाभ की प्राप्ति होती रहे।


प्रारम्भ में पूर्व सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना एवं अन्य अतिथियों के भागवत कथा स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति के अर्जुन भराड़िया,मदन भराड़िया, राकेश भराड़िया, सत्यनारायण भराड़िया, अमरजीत भराड़िया, देवकिशन भराड़िया,मंगल भराड़िया, दुर्गेश भराड़िया, भागीरथ भराड़िया एवं हितेश भराड़िया इत्यादि ने माल्यार्पण कर एवं ओपर्णा ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।


इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर,विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद मनोज पारख व पूर्व पार्षद शोभाराम जाट सहित बड़ी संख्या में यहां कथा वाचन का धर्म लाभ प्राप्त करने आए श्रद्धालु गण, गणमान्य जन एवं भराड़िया परिवारजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE