BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 7:41 pm
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस नीमच ग्रामीण कार्यकर्ता मिलन समारोह ग्राम मालखेड़ा में सम्पन्न, हर्ष विजय गेहलोत ने कहा- कायकर्ताओं के जोश-जज्बा और जुनून से कांग्रेस का परचम फिर देश में लहराएगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ब्लॉक कांग्रेस नीमच ग्रामीण का कार्यकर्ता मिलन समारोह ग्राम मालखेड़ा में सम्पन्न हुआ। नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष विजय गेहलोत पूर्व विधायक व किसान नेता डी.पी. धाकड़ व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया का नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवन्त पाटीदार, दारू के रघुनंदन पाटीदार, मालखेड़ा के पवनगिर गोस्वामी, अशोक गोस्वामी ने पुष्पमालाओं से स्वागत अभिनंदन किया। 
कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएँ रखी व नये लोगों को पार्टी में मौका दिया जावे ऐसी अपेक्षा रखी। गेहलोत व धाकड़ जी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पहले जो हुआ उसको भूल जाओं आगे हम किस तरह पार्टी को मजबूत कर सकते हैं इस पर विचार रखों। 
नीमच प्रभारी हर्ष विजय गेहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। हार से निराशा हमारे पास फटकी भी नहीं है वरन् कार्यकर्ताओं के जोश-जज्बा और जुनून से कांग्रेेस का परचम फिर देश में लहरायेगा। 
सहप्रभारी डी.पी. धाकड़ ने कहा कि वक्त का तकाजा हैं कि हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प ले। किसानों और आम आदमी की समस्याओं को उठाकर उनको हल करवाये। 
नीमच जिलां कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि महिलाओं को पंचायत, जिला पंचायत, पार्षद व नगर पालिकाओं में पदों का आरक्षण हो चुका है उसके मान से हमें महिलायें चुनाव लड़वाते समय नहीं मिलती है हमें अभी से ही इस कोशिश में लग जाना चाहिए उन महिलाओं को आगे लाना चाहिए जो पार्टी का नेतृत्व कर सकती हो। 
कार्यक्रम को पूर्व विधायक नन्दकिशोर पटेल, डॉ सम्पतस्वरूप जाजू, जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती, जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवन्त सिंह पाटीदार ने किया व आभार मनीष गिर गोस्वामी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE