मनासा। मंगलवार देर शाम 6.00 बजे आबकारी विभाग ने प्रेस नोट जारी कर बताया की मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग अधिकारी बीएल सिंघाड़ा के मार्गदर्शन में टीम ने सोमवार ओर मंगलवार की रात में मनासा मंदसौर रोड पर लोडकिया के समीप नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकीवेगनर कर को रोका। आबकारी विभाग टीम ने आरोपी गोपाल पिता कालू सिंह प्रजापति निवासी मनासा की कार की डिकी से 6 गत्तों की पेटियां कुल 300 नग प्लास्टिक पाव भरी हुई करीब 54 लीटर देशी मसाला मदिरा जप्त की आबकारी विभाग टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जावद जेल भेजा। जप्त की गई अवैध शराब की कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है।