BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 10:14 am
BIG NEWS : देव दर्शन के साथ लोगों ने की नववर्ष की शुरुआत, नए साल पर सीएम डॉ मोहन का जनता दरबार पर मंथन, आज से मोदी की चार जातियों पर विशेष फोकस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों ने नववर्ष 2025 की शुरुआत मंदिरों में देव दर्शन के साथ की। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतार नजर आई। कड़ाके की सर्दी में देव दर्शन कर लोगों ने नई ऊर्जा मांगी। राजधानी भोपाल के मंदिरों में आज सुबह हर दिन की तुलना में दर्शन के लिए अधिक लोग दिखे।   


नए साल में मुख्यमंत्री का जनता दरबार पर मंथन
नए साल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जनता दरबार पर मंथन होगा। सीएम हाउस में जनता दरबार होगा, सीएम डॉ मोहन यादव की  ऐसी मंशा है। अफसर इस पर मंथन कर रहे हैं। इसके तहत मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। दो घंटे तक सीएम मोहन यादव लोगों से मिलेंगे। सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेंगे। बीमार, जरूरतमंदों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन लोगों की शिकायतें हैं, उनके आवेदनों को शामिल कर सीएम से मिलने के लिए बुलाया जाएगा। 


आज से मोदी की चार जातियों पर विशेष फोकस
एमपी में आज से मोदी की चार जातियों पर विशेष फोकस होगा। युवा, महिला, किसान और गरीबों के लिए राज्य सरकार चार मिशन शुरू करेगी। पीएम मोदी की दिखाई राह पर एमपी सरकार चल रही है। विकास का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। योजना को धरातल में उतारने के लिए सरकार मिशन मोड में काम करेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE