BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 10:17 am
BIG NEWS : कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, तेजी से गिर रहा तापमान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नए साल की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रभाव भी बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट आई है, जिसके चलते शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी भोपाल कोहरे की आगोश में नजर आया। सीजन का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम नजर आई। मावठे की बारिश के बाद घने कोहरे का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 


प्रदेश के 32 जिलों में कोहरे की दस्तक
भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी समेत 32 जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सड़क में वाहन चलाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  


इन शहरों में आज शीतलहर का अलर्ट 
मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, राजगढ़, रायसेन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, रीवा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। शीतलहर से ठिठुरन पैदा हो गई है। 


यहां देखें तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में तापमान 13.2 डिग्री, जबलपुर में 13.5 डिग्री और ग्वालियर में 11.1 डिग्री रहा। जबकि टीकमगढ़ और नौगांव में 18 डिग्री, सीधी और रीवा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नीमच प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE