BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 10:33 am
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार, पैसे लेकर भागा सहयोगी मुंशी, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रिश्वत लेने के आरोप में कैलारस पटवारी ब्रजकिशोर त्यागी  को गिरफ्तार किया है। केमिकल लगे रिश्वत की रकम लेकर उसका सहयोगी मुंशी राजू श्रीवास मौ​के से भाग निकलने में सफल हो गया। शिकायतकर्ता डा. रोहित बादल ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की कि खुमानपुरा रोड पर कटी नहर के पास उसका एक भूखंड है। भूखंड का नामांतरण कराने के लिए कस्बा हल्का के पटवारी ब्रजकिशोर त्यागी से अनुरोध किया तो उन्होंने 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसमें से 1 हजार रुपए अग्रिम प्राप्त कर लिए थे। बाकी के 4 हजार रुपए की मांग और की जा रही थी।


शिकायत का परीक्षण करने पर वह सही पाई गई। जिसके बाद मंगलवार को डीएसपी ​कविंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस की टीम रिश्वत मांग रहे पटवारी ब्रजकिशोर त्यागी को पकड़ने के लिए कैलारस तहसील कार्यालय पहुंची। टीम द्वारा रंगे गए नोट लेकर शिकायतकर्ता उन्हें देने के लिए तहसील कार्यालय में पटवारी के मुंशी राजू श्रीवास के पास पहुंचा और रुपए उसके हैंडओवर कर दिए। हालांकि रिश्वत के साथ लोकायुक्त टीम मुंशी को पकड़ पाती, इससे पहले ही वह मौके से फरार हो गया। 


टीम ने पटवारी त्यागी को कस्टडी में लिया और उसे कार्रवाई के लिए थाने ले आई। लोकायुक्त पुलिस रुपए लेकर भागे मुंशी राजू श्रीवास को तलाशती रही लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले में पटवारी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिश्वत मांगने लेने और साक्ष्य नष्ट करने का प्रकरण दर्ज किया है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE