BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 11:03 am
KHABAR : जिले में आगामी 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के आधार पर पाला पड़ने की संभावना नहीं, डॉ. पचोरी ने किसानों के लिए जारी की यह एडवाइजरी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच कृषि विज्ञान केंद्र नीमच को भारत सरकार एवं मौसम विज्ञान विभाग के ए. डब्लू. एस .(स्वचालित मौसम प्रणाली) के DAMU (जिला कृषि मौसम इकाई) केंद्र पुणे  एवं भोपाल से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान से अधिकतम एवं न्यूनतम तापक्रम के आंकड़े  दिनांक 4 जनवरी 2025 तक 5 दिनों का अधिकतम तापक्रम 22.9 डिग्री सेंटीग्रेड से 24.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहने तथा न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड से 11.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है ऐसी स्थिति में पाला पड़ने की संभावना नहीं है फिर भी किसान भाई फसलों की सतत निगरानी रखे और आवश्यकता पड़ने पर हल्की सिंचाई करें।

कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचौरी ने सलाह दी है, कि मौसम को देखते हुए फ्वारा विधि, स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 5 दिनों के हल्की ठंडी हवाएं चलने तथा हल्का कोहरा पड़ने की संभावना व्यक्त की जाती है, दिन में मौसम साफ एवं धूप खिली रहेगी, जिन फसलों में नाइट्रोजन की आवश्यकता हो वहां यूरिया, नैनो यूरिया नाइट्रोजन की पूर्ति करें।

कीट व्याधि का प्रकोप होने पर रस चूस कीटों के नियंत्रण हेतु ईमिडाक्लोप्रीड अथवा डायमिथोट का छिड़काव करें साथ ही इल्‍ली नियंत्रण हेतु इमामेक्टिन बेंजोएट अथवा क्लोरपायरीफास  का इस्तेमाल करें  बीमारियों के नियंत्रण हेतु किसान भाई कार्बेंडाजिम +मैंकोजेब की 2.5 मात्रा प्रति लीटर पानी के मान से घोल बनाकर छिड़काव करें अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE