BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 11:29 am
KHABAR : नए साल पर पीतांबरा पीठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुख, शांति और समृद्धि का भक्तों ने मांगा आशीर्वाद, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। दतिया स्थित विख्यात पीतांबरा पीठ पर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर नव वर्ष 2025 की शुरुआत की। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही भक्तजन मां पीतांबरा के दर्शन के लिए कतार में खड़े नजर आए। नए साल के मौके पर अधिकांश लोग नए साल की शुरुआत देव स्थानों पर दर्शन के साथ करते हैं।


दतिया के श्री पीतांबरा पीठ पर आज सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। भीड़ की संभावना को देखते हुए पीठ पर पुलिस अतिरिक्त बल तैनात करेगी। दूसरी ओर यातायात विभाग ने भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग के लिए जगह तय कर दी है। वहीं नए साल पर श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को देखते हुए पीठ परिसर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।


प्रदेश के साथ साथ देश के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने नव वर्ष की शुरुआत मां पीतांबरा के दर्शन और पूजा-अर्चना से की। भक्तों का मानना है कि माता का आशीर्वाद उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन मन्नतें मांगते और माता के चरणों में अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE