BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 12:48 pm
KHABAR : नए साल के जश्न पर रही पुलिस की सख्ती, लोगों ने भक्तिभाव के साथ किया नववर्ष का स्वागत, मंदिरों में देर रात तक हुए भजन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। नए साल के जश्न पर पुलिस की सख्ती रही। रात 11 बजे तक सारी दुकानें बंद हो गई। इसके पहले पुलिस के सभी अधिकारी बल के साथ शहर में घूमते दिखाई दिए। हालांकि रतलाम में नए साल के जश्न को लेकर कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। लेकिन देवालयों में धार्मिक आयोजनों के साथ कॉलोनीवासियों ने भजनों पर झूम कर नए साल का स्वागत किया, आतिशबाजी की। ऐसे में रतलाम में किसी तरह का माहौल नजर नहीं आया। वहीं कुछ लोगों ने रात 12 बजते ही आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत कर हैप्पी न्यू ईयर कहा।


शहर के मित्र निवास रोड स्थित गीता मंदिर, कोमल नगर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर समेत अन्य देव स्थलों पर सुंदरकांड, भजन कीर्तन समेत अन्य धार्मिक आयोजन हुए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूम कर भक्तिभाव के साथ नए साल का स्वागत किया। शहर के नगर निगम तिराहा स्थित श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में भी साल के अंतिम दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए देर रात तक पहुंचे। कई लोगों ने अपने फॉर्म हाउस में अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच नए साल का जश्न मनाया।


चौराहों पर तैनात रही पुलिस
शहर के प्रमुख चौराहों पर रात में पुलिस तैनात रही। पुलिस ने रास्तों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की। टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों को रोककर चेक किया गया। अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात दिखे।


अधिकारी फोर्स के साथ निकले
नए साल के जश्न के पहले ट्रेनी आईपीएस के साथ प्रभारी एएसपी अजय सारवान, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, शहर के स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, माणकचौक थाना टीआई सुरेश गडरिया, डीडी नगर थाना टीआई रविंद्र दंडोतिया व औद्योगिक थाना प्रभारी वीडी जोशी बल के साथ पूरे शहर में घूमे। सीएसपी व अन्य अधिकारी चीता फोर्स के साथ सबसे आगे बाइक पर सवार हुए। शहर में जगह खड़े युवाओं को समझाइश देकर घर भेजा। एसपी अमित कुमार भी लगातार शहर में घूमते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE