BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 1:16 pm
REPORT : कमिश्नर कार्यालय सभागार में कमिश्नर बीएस जामोद ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- अधिकारी नई ऊर्जा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने विकास कार्यों की समीक्षा की। संभागीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी नए वर्ष में ऊर्जा और संवेदनशीलता के साथ विभागीय कार्य करें। नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करके विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल, उचित मूल्य दुकान, छात्रावास तथा अस्पतालों का निरीक्षण भी अनिवार्य रूप से करके प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करें। जन कल्याण पर्व में तैनात संभागीय दलों ने संभाग भर में भ्रमण करके सराहनीय कार्य किया है।

कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 30 दिसम्बर की समीक्षा बैठक में संभाग के प्रमुख निर्माण कार्यों और योजनाओं के संबंध में निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी इनका पालन सुनिश्चित करें। संयुक्त संचालक नगरीय निवेश मैहर में माँ शारदा लोक निर्माण तथा चित्रकूट में रामलोक निर्माण के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार कराएं। इन दोनों प्रमुख स्थलों के पर्यटन विकास से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराएं। संभाग के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाएं। सड़कों पर कचरा फेकने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही करें। कचरा गाड़ियों को समय पर मोहल्लों में पहुंचना सुनिश्चित करें। स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि संभाग में सीधी जिले में सबसे प्रभावी ढंग से जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अन्य जिलों के अधिकारी भी इसका अनुसरण करें। शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक आमजनों को लाभान्वित कराएं। शिविरों के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी लंबित पेंशन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करें। पेंशन प्रकरण लंबित रहने पर संबंधित कार्यालय प्रमुख को वेतन स्वीकृत नहीं किया जाएगा। समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दें। पीएचई, श्रम, ऊर्जा, राजस्व तथा ग्रामीण विकास विभाग में बड़ी संख्या में प्रकरण कार्यवाही के लिए लंबित हैं। बैठक में कमिश्नर ने धान उपार्जन, उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार तथा न्यायालयीन प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ केएल नामदेव, संयुक्त संचालक शिक्षा एसके त्रिपाठी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा, मुख्य अभियंता ऊर्जा आईके त्रिपाठी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय खाण्डे तथा सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE