BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 1:22 pm
KHABAR : व्हाइट टाइगर सफारी में नए साल के मौके पर पर्यटकों के लिए रहेगा विशेष प्रबंध, आज बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। नए वर्ष के आगमन एक जनवरी को महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर में पर्यटकों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दिन पर्यटकों की बड़ी संख्या का अनुमान करके अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। 
इस संबंध में व्हाइट टाइगर सफारी के संचालक ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए आठ टिकट काउंटर बनाए गए हैं। वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए दोपहिया वाहनों की दो तथा चार पहिया वाहनों की भी दो अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। नए साल में व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ-साथ चिकित्सा दल एवं फायर ब्रिागेड भी तैनात रहेंगे। व्हाइट टाइगर सफारी में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सतना मण्डल के 58 वन कर्मी, रीवा वनमण्डल के 25 वनकर्मी, एक उप वनमण्डलाधिकारी तथा 2 वन परिक्षेत्र अधिकारी को तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग करेंगे। व्हाइट टाइगर सफारी के प्रवेश टिकट में पर्यटकों की सुविधा के लिए निर्देश अंकित किए गए हैं। इनका पालन करते हुए नए वर्ष की खुशियाँ मनाएं। नए साल में व्हाइट टाइगर सफारी आने वाले पर्यटक अपने साथ चल रहे बच्चों एवं बुजुर्गों का ध्यान रखें। वन्यप्राणियों के साथ न तो किसी तरह की छेड़छाड़ करें न ही उन्हें खाद्य सामग्री दें। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पर्यटकों की निगरानी की जाएगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE