BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 2:42 pm
KHABAR : सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठता बहाली मंच का अनूठा आंदोलन, दिवंगत शिक्षकों की आत्मशांति और मांगों को लेकर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, ग्रेच्युटी, पेंशन की पात्रता सहित अन्य मांगों को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठता बहाली मंच ने राजधानी में अनूठा आंदोलन शुरू किया है। मंच सेकंड स्टॉप स्थित आंबेडकर पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रहा है। 7 दिन चलने वाली संगीतमय कथा का मंगलवार को शुभारंभ हुआ है। इसमें शासकीय शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश भी सहयोग कर रहा है।


शासकीय शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने बताया कि यह आयोजन शिक्षकों की मांगों के अलावा दिवंगत शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए भी आयोजित किया जा रहा है। कौशल और भोपाल जिलाध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने पहले दिन कलश यात्रा में भाग लिया और पहले दिन की कथा का श्रवण किया।


व्यासपीठ पर आचार्य डॉ. अरविंद पचौरी विराजमान हैं। दूसरे दिन की कथा भी शुरू हो गई है। जिसमें वरिष्ठता मंच के प्रमोद पवार, परसराम कपाड़िया, रामचरण वर्मा, लखन सेंगर, अनिल मिश्रा, सुदामा प्रसाद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE