BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 2:44 pm
KHABAR : यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में होगा नष्ट, भोपाल से ले जाने के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, यहां रहवासी कर रहे विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी और भोपालको कभी ना भूलने वाला ज़ख्म देने वाली यूनियन कार्बाइड  एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस फैक्ट्री में सालों से रखे ज़हरीले कचरे को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनियन कार्बाइड (यूका) फैक्ट्री के गोदाम में रखा 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को भोपाल से 250 किलोमीटर दूर पीथमपुर में नष्ट किया जाएगा। इसे ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। हालांकि इंदौर और पीथमपुर कचरे के नष्टीकरण को लेकर इसका विरोध भी शुरू हो गया।  


गैस राहत विभाग के मुताबिक, फैक्ट्री में करीब 337 मीट्रिक टन ज़हरीला कचरा मौजूद है, जिसमें सीवन नाम का वो कीटनाशक भी है, जिसका उत्पादन भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में होता था और हादसे के बाद बचा हुआ कीटनाशक जो अत्यंत ज़हरीला है यहां से हटाया जाएगा। इसके अलावा जिस एमआईसी गैस के लीक होने से हज़ारों लोगों की मौत हुई थी वो नेफ्थॉल से बनाई जाती थी। आज भी यह नेफ्थॉल फैक्ट्री परिसर में है, इसे भी हटाया जायेगा।


इसके अलावा कई अन्य तरह के केमिकल जो यहां इस्तेमाल होते थे, वो रिएक्टर जिसमें कीटनाशक बनते थे और परिसर की मिट्टी जिसके ज़हरीले होने का शक है उन सब को यहां से हटाकर पीथमपुर में नष्ट किया जायेगा। इस काफिले के साथ पुलिस की गाड़ियां और एम्बुलेंस रहेगी जिससे आपात स्थिति में काफिले के साथ मौजूद स्टाफ को ज़रूरत पड़ने पर त्वरित मेडिकल सहायता उपलब्ध हो सकेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE