सरवानियां महाराज। शहर का मुख्य मार्ग जो मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की सड़क दुघर्टनाओ के साथ साथ अब धुल भरी भी हो गई है। यह मार्ग पुरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है और डीएम ने नीमच हिमांशु चंन्द्रा के आदेश पर एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने इसका पेच वर्क किया लेकिन एमपीआरडीसी पेचवर्क में भी सरवानिया महाराज में पेच फसा कर गायब हो गई। एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने गमू तलाई से लगाकर दरवाजे तक का सबसे अधिक सड़क का खराब एरिया छोड़ दिया जो आम लोगों को तथा रहवासियों दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गया है। यंहा दिन भर धुल उड़ती रहती है जिससे दुकानों घरों में धुल की परत जम जाती है , वहीं यंहा के रहवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने जिला कलेक्टर के आदेश को भी आया गया कर केवल दिखावा कर दिया कि पेचवर्क कर दिया । लेकिन इस लिपापोती के पेच वर्क को लेकर यंहा सड़क के आसपास रहने वाले लोगों में भंयकर आक्रोश है। इस सड़क पर पुलिस चौकी के सामने से लगाकर मोरवन रोड़ की तरफ नगर परिषद के स्वागत द्वार तक बड़े बड़े गड्ढे आधे अधूरे पड़े है कंपनी ने पेचवर्क के नाम पर महज खानापूर्ति कर लिपापोती कर दी। बिच में दरवाजे से लगाकर गमू तलाई तक का एरिया ऐसे ही लोगों को धुल फांकने के लिए छोड़ दिया। एमपीआरडीसी के जीएम उज्जैन श्री मनवानी ने बताया कि शिघ्र ही छुटे हुए एरिया में पेचवर्क कर र्देगे तथा सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। हालांकि धुल नहीं उड़े इसके लिए नगर परिषद के पानी के टेंकर से मंगलवार से पानी छिड़क रहे हैं।