भोपाल। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को साल के पहले दिन खुशखबरी मिली है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपीपीएससी 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 158 पदों पर भर्ती की जाएगी। 16 फरवरी को प्रीलिम्स एग्जाम होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट्स को 17 जनवरी 2025 तक आवेदन करना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in वेबसाइट के जरिए आवेदन भरना होगा। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स एग्जाम के लिए ज्यादा समय नहीं मिलने वाला है।

एमपीपीसीएस परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 158 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 18 तरह की सेवाओं में भर्तियां होने वाली हैं। मुख्य रूप से उप जिलाध्यक्ष के कुल 10 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा डीएसपी के 22 पदों पर, बाल विकास परियाजना अधिकारी के 65 पदों पर, विकासखंड अधिकारी के 3 पदों पर, नायब तहसीलदार के 3 पदों पर और अधीनस्थ लेखा सेवा में 14 पदों पर भर्तियां होंगी।
