देवास। नववर्ष के पहले दिन अलसुबह अलग-अलग जगह पर चोरों ने धावा बोला। देवास के जैतपुरा क्षेत्र शंकरगढ़ क्षेत्र और बालगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग जगह चोरी हुई है। देवास के जैतपुरा में करीब 10 से 15 मकान में चोरों ने गिरोह बनाकर चोरी की है। कई मकानों से नगदी और जेवर चुरा कर ले गए हैं। जहां डिएसपी संजय शर्मा सहित बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। इसके साथी कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज में भी चोर नजर आ रहे हैं इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। शहर में एक साथ इतने मकान में चोरी होने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नव वर्ष के चलते पुलिस ने हर जगह चेकिंग पॉइंट लगाए थे जिसके चलते अलग-अलग जगह चेकिंग चल रही थी इसके बावजूद भी इतनी जगह चोरी होना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाता है।