BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 5:38 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के सम्बन्ध में जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के मार्गदर्शन में चलेगा कॉलेज चलो अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के सम्बन्ध में कॉलेज चलो अभियान की बडवानी जिले की नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ काजल जावला रहेंगी। उनके मार्गदर्शन में पूरे जिले में कॉलेज चलो अभियान चलाया जाएगा। जिला स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य और जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान रहेंगी।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी की कॉलेज चलो अभियान की टीम के सदस्यों डॉ. मधुसूदन चौबे, जगदीश गुजराती, वर्षा मुजाल्दे, नागर सिंह डावर, संजू डूडवे, कन्हैयालाल फूलमाली, रीना चौहान आदि ने सीईओ जिला पचायत के साथ मंगलवार को बैठक की जावला से मार्गदर्शन प्राप्त करके आगामी कार्यनीति तय की गई। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत 10 एवं 11 जनवरी को जिला मुख्यालय पर कार्यशाला एवं ‘आओ जाने महाविद्यालय’ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में शहर के शासकीय और निजी विद्यालयों के बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी, उनके अभिभावकगण, प्राचार्य और शिक्षक शामिल होंगे। कार्यशाला में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को एडमिशन की प्रक्रिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषताएं, कॉलेज में उपलब्ध कोर्सेस, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके उपरान्त विद्यार्थियों को कॉलेज को विजिट करवाया जाएगा। शासन ने इसे स्कूल-कॉलेज कनेक्ट कार्यक्रम का शीर्षक दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE