BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 6:20 pm
KHABAR : नव वर्ष की पूर्व संध्या सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, शुभकामनाएं दी और सभी के स्वास्थ्य जीवन को लेकर प्रभु के आगे पूजा अर्चना, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। नव वर्ष के मंगलमय और स्वागत को लेकर मंगलवार को कसरावद क्षेत्र  ग्राम लखनगांव के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर मे रात 8 बजे सुंदरकांड प्रवाहक शिवम कुशवाह एवं मित्र मंडल खरगोन की मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में नव वर्ष की पूर्व संध्या बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर हाजरी भरी और प्रभु हनुमान जी का गुणगान किया। सुंदरकांड आयोजन एवं समाजसेवी अजय मंडलोई ने बताया कि 300 वर्ष प्राचीन श्री खेड़ा हनुमान मंदिर नर्मदा तट पर स्थित है मंगलवार और शनिवार भक्त यहां मंदिर में पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं मागते हैं। जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से मनोकामना मांगता है प्रभु उसकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यह सुंदरकांड पाठ नव वर्ष के पहले हर साल 31 दिसंबर को 12 वर्षों से करते आ रहे हैं उन्होंने आगे बताया आज की युवा पीढ़ी पर भारी पड़ रही पश्चिमी सभ्यता को लेकर युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से रूबरू करवा कर देश की संस्कृति से जोड़ने को लेकर हर वर्ष उनकी सभा की ओर नव वर्ष के अवसर पर यह प्रयास किया जाता है सुंदरकांड पाठ के दौरान आने वाले नव वर्ष के स्वागत और मंगल कामना के लिए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी प्रभु भक्तों ने एक दूसरे को आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी के स्वास्थ्य जीवन को लेकर प्रभु के आगे पूजा अर्चना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE