BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 6:25 pm
KHABAR : एमपी विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की विपक्ष को देने की मांग, कहा- 4 साल से है खाली, विधायी कार्यप्रणाली को मजबूती देने जल्द भरें रिक्त पद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने एमपी विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की मांग की है। इसे लेकर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र भी लिखा है।


एमपी के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने परंपराओं का हवाला देकर कांग्रेस को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद देने की मांग की है। उपनेता प्रतिपक्ष ने विधायी कार्यप्रणाली को मजबूती देने जल्द ही रिक्त पद को भरने की बात कही है। इसके लिए हेमंत कटारे ने लोकसभा का उदाहरण भी दिया है।


हेमंत कटारे ने पत्र में लिखा- ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 178 में प्रदेश विधान सभाओं में स्पीकर सहित डिप्टी स्पीकर के पद का उल्लेख है। नियमानुसार विधानसभा के दित्तीय सत्र तक उपाध्यक्ष पद की पूर्ति होना चाहिए, लेकिन मध्य प्रदेश विधानसभा में विगत चार साल से उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से यह पद रिक्त है। मध्य प्रदेश में विधायी कार्य को लोकतांत्रिक व स्वच्छ विधायी परंपरा के अनुरूप संपादित करने के लिए उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने की परंपरा रही है।’


आगे लिखा कि ‘लोकसभा में भी 18 में 10 बार विपक्षी दल को उपाध्यक्ष का पद दिया गया। जिसके अनुरूप प्रदेश में उपाध्यक्ष पद का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल को मिलना चाहिए। अतरू प्रदेश में विधायी कार्यप्रणाली को गतिव व मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से अनुरोध है कि जनहित में शीघ्र विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद की पूर्ति करने की कृपा करें।’ आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 4 साल से विधानसभा उपाध्यक्ष नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE