बामनिया। मुस्लिम समुदाय द्वारा अंजुमन कमेटी के सदर पद पर अल्लानूर मंसूरी को सर्व सहमति से नियुक्त किया, ज्ञात रहे की मुस्लिम समुदाय के पूर्व सदर कय्यूम शेख ने अपने निजी कारणों के चलते सदर पद से इस्तीफा दे दिया था। इसको लेकर मुस्लिम समाजजनो के द्वारा अल्लाह नूर मंसूरी को मुस्लिम समुदाय द्वारा सर्व सहमति से सदर नियुक्त किया गया है इस अवसर पर उपस्थित सभी समाज जनो ने नवागत सदर का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया एवं बधाई मुबारकबाद दी गई, उक्त जानकारी मुस्लिम समुदाय के नायब सदर मसीद खान द्वारा दी गई।