मनासा। ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के पंचायत भवन परिसर में बुधवार देर शाम वर्ष 2024 का वार्षिक उत्सव आयोजन संपन्न हुआ। पंचायत भवन परिसर में बने मंच पर ग्राम पंचायत सरपंच मनोज पुरोहित, नगर के वरिष्ठ जन श्याम जी पाटीदार उपसरपंच श्याम सुंदर प्रजापति जिला प्रमुख मंगल सिंह चंद्रावत सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।रात 8रू00 बजे प्रारंभ हुआ रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चला। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के बच्चों सहित कंजार्डा ,चौकड़ी, देथल, बरडिया, महागढ, खजूरी, बरथुन चपलाना, आंतरीमाता, कचौली के स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। देर रात तक चले रंगारंग आयोजन में बच्चों ने देशभक्ति धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। आयोजन समापन के अंत में आभार स्कूल प्राचार्य राहुल उपाध्याय ने व्यक्त किया। इस रंगारंग आयोजन को देखने नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक आनंद लिया।