BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 10:31 am
BIG NEWS : शीतलहर की चपेट में पूरा प्रदेश, दिन में भी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से यातायात पर असर, किसानों की फसलों को होगा फायदा, जारी हुआ अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा लगातार गिरते ही जा रहा है। अगले तीन दिनों तक 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर के आसार है। राजधानी भोपाल में आज की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। शहडोल में सबसे ठंडा तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी मौसम इसी तरह बने रहने के आसार है। भोपाल और जबलपुर में मंगलवार और बुधवार की रात को तापमान 8 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में नए साल के पहले दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई।


6 डिग्री तक दर्ज हुआ तापमान
इस कड़ी सर्दी और कोहरे के कारण मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भी गिरावट आई है। शहडोल के कल्याणपुर में रात का तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में भी रात का तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहा। वर्तमान मौसम में सुरक्षा के लिए तापमान कम होते ही लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।


जनवरी में भी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर 2024 में कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिला, और अब जनवरी 2025 में भी मौसम की यही स्थिती बानी रह सकती है। भोपाल में 15 जनवरी तक शीतलहर और कोल्ड-डे का असर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।


घने कोहरे से सड़क यातायात प्रभावित
राजधानी भोपाल समेत राज्य के अन्य जिलों जैसे गुना, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी और बालाघाट में भी घने कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से गुना और उज्जैन में विजिबिलिटी केवल 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया है, जिसमें भोपाल, राजगढ़, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा और रीवा जैसे जिले शामिल हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE