BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 11:15 am
KHABAR : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 54वें मंडल रेल प्रबंधक के रूप में अश्‍वनी कुमार ने ग्रहण किय पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। अश्‍वनी कुमार ने 01 जनवरी 2025 को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 54वें मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। अश्‍वनी कुमार, भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 1996 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी हैं।  

आपकी प्रारंभिक नियुक्ति पूर्व रेलवे में हुई तथा पूर्व मध्‍य रेलवे, उत्‍तर पश्चिम रेलवे व उत्‍तर रेलवे में  परिचालन, वाणिज्‍य, विजिलेंस एवं संरक्षा विभाग के विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रेलवे बोर्ड में प्‍लानिंग व विजिलेंस में पदस्‍थ होकर कर्तव्‍यों का निर्वहन करने के साथ ही दिल्‍ली मेट्रो एवं क्रिस (सीआरआईएस) में महाप्रबंधक के पद को भी सुशोभित किया। 

आपने आईआईटी दिल्‍ली से बी.टेक की स्‍नातक उपाधि एवं आईआईएम बेंगलूरू से मैनेजमेंट एंड पब्लिक पॉलिसी में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की है। इसके साथ ही आपने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर एंड मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नालॉजी (एमआईटी यूएसए) से अर्बन ट्रांस्‍पोर्टेशन में पीएचडी की उपाधि ली है। 

एमआईटी यूएसए से पीएचडी उपाधि के दौरान आपके द्वारा ट्रांसपोर्टेशन में उत्‍कृष्‍ट नवाचार(इनोवेशन) के लिए एमआईटी क्‍लाइमेट कोलैब द्वारा ‘ बेस्‍ट इनोवेशन इन ट्रांस्‍पोर्टेशन’ पुरस्‍कार प्रदान किया गया। 

रतलाम मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदस्‍थ रहने से पूर्व आप मुख्‍य वाणिज्‍य प्रबंधक(यात्री प्रबंधन) के पद पर पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्‍वर में पदस्‍‍थ थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE