BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 2:03 pm
KHABAR : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 70 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, इंदौर विकास प्राधिकरण के कोर्ट में केस जीतने के बाद हटाया कब्जा, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अतिक्रमण को लेकर शहर के तमाम क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों गाय के बाड़े पर कार्रवाई के दौरान हिंदू संगठन और निगम आमने सामने हुआ था। उसके बाद एक बार फिर निगम का बुलडोजर 50 से अधिक दुकानों पर चला है। वहीं छोटी बड़ी दुकान मिलाकर कुल 70 दुकानों को हटाया गया।


राजेंद्र नगर स्थित रेत मंडी क्षेत्र में इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम में लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया था। यह मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसमें आईडीए को जीत मिली। इसके बाद आईडीए ने नगर निगम से इस अतिक्रमण को हटाने का आग्रह किया। इंदौर विकास प्राधिकरण के मांग पर ही आज इंदौर की नगर निगम का रिमूवल दस्ता के द्वारा रेत मंडी क्षेत्र में बनी 70 से अधिक कच्ची पक्की दुकानों को हटाने का काम किया गया। निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंदौर विकास प्राधिकरण की मांग के चलते इंदौर नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई नगर निगम की नहीं, बल्कि इंदौर विकास प्राधिकरण अतिक्रमण हटाने की मांग पर की गई थी।


उन्होंने कहा कि, टीम के द्वारा गाय का बड़ा हटाने पर बजरंगियों ने हमला कर बहुत बुरी तरीके से निगम के अधिकारी कर्मचारियों को रोड पर दौड़ा-दौड़ा के पिटा था ल। उसके बाद आज इस कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। क्योंकि पर्याप्त पुलिस बल हमारे साथ था। इस कारण हम 70 से अधिक दुकानें सुबह 6रू00 बजे हटाने में कामयाब हुए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE