BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 2:34 pm
KHABAR : ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से रामकी कंपनी पंहुचा 337 टन जहरीला कचरा, कुछ मात्रा में जलाकर कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट, ग्रामीणों में दहशत, पढे़ खबर

Share On:-

पीथमपुर। यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा सुबह 4 बजे रामकी कंपनी पहुंच चुका है। भोपाल से पीथमपुर तक 250 किलोमीटर का ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया था। जिसमें जगह-जगह पुलिस तैनात रही। कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर होते हुए यह कंटेनर पीथमपुर स्थित रामकी कंपनी लाया गया।


मौके पर प्रशाशन, एसडीम, पुलिस का भारी बल तैनात किया गया। अब कड़ी सुरक्षा के बीच कचरा राम की स्थिति कंपनी में पहुंच चुका है और कुछ मात्रा में इस कचरे को जलाकर माननीय न्यायालय में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाना है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड आपदा प्रबंधन सहित कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।


रात भर तारपुरा के ग्रामीण डर और दहशत में नजर आए। रामकी कंपनी के बाहर 200 मीटर की परिधि में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। तारपुरा के चारों और बैरिकेटिंग की गई है। बतादें कि, पीथमपुर के स्थानीय लोग इस कचरे को जलाने का विरोध कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने पीथमपुर बंद का आव्हान भी किया। पीथमपुर बचाओ समिति के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE