BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 2:50 pm
KHABAR : मीरा सांवरिया संस्थान अध्यक्ष सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने सभी के जीवन में उत्साह, गोवर्धन परिक्रमा कर की नव वर्ष की शुरुआत, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। मीरा सांवरिया संस्थान अध्यक्ष सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने सभी के जीवन में उत्साह उमंग सुख और शांति समृद्धि और आनन्द बना रहे तथा धर्म और आध्यात्म के मार्ग चलते रहे इसी कामना के साथ अपने प्रति वर्ष की तरह नव वर्ष की शुरुआत रात्रि में 10 बजे से 4 बजे की बीच 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा  कर नववर्ष की शुरुआत की।


यह महज़ संयोग बना कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवम उनके परिवार द्वारा भी रात्रि विश्राम वही श्री नाथ जी मन्दिर गेस्ट हाउस में होने से तथा सुबह मुकुट मुखारबिंद एवम श्री नाथ जी मन्दिर की मगला आरती, दुग्धाभिषेक कार्यक्रम से सभी मन्दिर में भव्य सजावट तथा रात्रि में जगह-जगह हुए भंडारे तथा डीग के जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित भजन संध्या सहित भाग लेने का अवसर मिला। सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने बताया कि वर्ष बदलने से कुछ नहीं होने वाला है हमें स्वयं को भी अपने जीवन में बदलाव करने के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए हमारे काम करने के ढंग हमारे व्यक्तित्व लाईफ स्टाइल,कम्युनिकेशन सोच एवम द्रष्टि में बदलाव करना होगा।कोई नहीं चाहेगा कि आप जीवन में सफल हो आगे बढो यह सब हम स्वयंम को ही करना होगा । जीवन में वह पाना चाहते हैं जो आज दिन तक प्राप्त नही किया तो वह करना होगा जो आज दिन तक नही किया।हमे हमारे लक्ष्य को पुनः निर्धारित कर उसको प्राप्त करने के लिए हमे भी हमारे जीवन में बदलाव करना होगा ।यदि हमें अपने बच्चों को संस्कार देने हे तथा भारतीय संस्कृति के अनुरूप चलना है तथा अपनी भावनाओं को शुद्ध करना है तथा भावी पीढ़ी को पश्चिमी संस्कृति से बचाना है तो नव वर्ष में तथा हमें जीवन में आध्यात्म के साथ साथ ईश वंदना एवम भजन एवम पुजा पाठ तथा शुद्ध भावना से आगे बढ़ेंगे तो ही हम सभी  सुखी हो सकते है तथा भावी पीढी में मानवता के गुण विकसित होगे तथा हमारा परिवार पडोसी समाज सुखी हो गा तो हम भी सुखी रह पाएंगे। आप भी आज से ही अपने जीवन में जो कमीया है उन्हें लिखकर आज से ही उन्हें दुर करने के लिए बदलाव शुरु करना है। यदि हम 1ः बदलाव भी आज से शुरु कर देंगे तो आने वाले वर्ष में बहुत बडा बदलाव हमारे जीवन में आ जाएगा। यदि हम बदलाव नही करेगे तो प्रकृति तो निश्चित ही बदलाव कर देगी तथा हमें उसे स्वीकार करना होगा। प्रकृति आपको जबरदस्ती बदले उससे पहले ही आप अपने आप को बदलना शुरु कर दीजिए ताकि हम हर क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक स्वास्थ्य रोजगार व्यापार एवम शिक्षा के क्षेत्र में हम खुद तथा हमारे परिवार समाज देश को आगे बढ़ाने में हम सकारात्मक भुमिका अदा कर सके।कहा जाता है कि एक कडका दुसरे कडके की मदद नही कर सकता इसलिए हमें पहले हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा तभी हम परिवार समाज देश की मदद कर सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE