BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 3:34 pm
KHABAR : दिग्विजय सिंह के गढ़ में आरएसएस का राघौदय, संघ का तीन दिवसीय शक्ति संगम कल से; जुटेंगे तीन हजार स्वयंसेवक, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जिले के राघौगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन हजार स्वयंसेवक जुटेंगे। यहां 3 से 5 जनवरी तक आरएसएस का तीन दिवसीय शक्ति संगम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश से पहले ष्राघौदय शक्ति संगमष् कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड राघौगढ़ में होगा। इसमें राघौगढ़ के खंड(तहसील) कुंभराज, चाचौड़ा, मधुसुदनगढ़ और राघौगढ़ के लगभग 3 हजार से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे।


गुना विभाग के अंतर्गत राघौगढ़ जिले का यह पहला और बड़ा शक्ति संगम का कार्यक्रम है। शक्ति संगम का शुभारंभ शुक्रवार को महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ होगा। इसके दूसरे दिन शनिवार नगर में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला जाएगा।


इस तीन दिवसीय शक्ति संगम का समापन रविवार 5 जनवरी को शिविर स्थल पर शारीरिक प्रदर्शन के साथ शक्ति संगम कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। तीनों ही दिन बौद्धिक भी होंगे। संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी इसमें बौद्धिक देंगे।


बुधवार को राघौदय शक्ति संगम के संदर्भ में बनाएं गए गीत का विमोचन आरएसएस के विभाग संघ चालक अशोक सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE