शाजापुर। पुलिस ने शहर में यातायात रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया। इस रैली के माध्यम से पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिसकर्मियों की मीटिंग ली गई, जिसमें जरूरी जानकारी दी गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। शाजापुर पुलिस ने एक नवाचार किया है, जिसमें कहा गया है कि यदि कोई पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के वाहन चलता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कारवाही कीव जाएगी इसका का उद्देश्य ये है कि पुलिस कर्मी भी यातायात नियमों का पालन करें और आम लोगों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करें। शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपुत ने कहा है कि बिना हेलमेट की सूचना देने वाले पर तत्काल कारवाही किया जाएगा।
एक सराहनीय कदम है, जो न केवल पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि आम लोगों को भी सड़क सुरक्षा के महत्व को समझने में मदद करेगा।