नीमच। शहर के चमड़ा कारखाने के पास महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले सेवा संस्थान नीमच फूल माली सैनी समाज की भूमि के मामले में आज नगरपालिका अधिकारी ओपी परमार और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फूल माली सैनी समाज के पदाधिकारियों से जमीन पर किए गए कार्यों और लगाए गए बोर्ड पर आपत्ति व्यक्ति की। नगर पालिका अधिकारी का कहना था कि जब तक जमीन का आवंटन और रजिस्ट्री समाज के नाम नहीं हो जाती है, तब तक यह अवैध अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। ओपी परमार का कहना था कि दस्तावेज देखे गए हैं। केवल संकल्प पारित हुआ है। वर्तमान में भूमि आवंटन नहीं हुआ है।
वहीं समाज के पदाधिकारी का कहना है कि हमें नगर पालिका द्वारा संकल्प पारित करके जमीन आवंटित की गई है। हमारे हिसाब से यह अवैध अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं आता है। बताते चले कि यहां पर कल मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। बाहर लगे बोर्ड को भी हटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।