BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 5:14 pm
NEWS : तीन दिन में 19 हजार पर्यटक चित्तौड़गढ़ फोर्ट पहुंचे, 9 दिन में 50 हजार से ज्यादा रहा आंकड़ा, गाड़ियों की लगी रही लाइन, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। दिसंबर और जनवरी महीने में टूरिज्म बूम पर होता है। ईयर एंड टूर और न्यू ईयर वेलकम के लिए टूरिस्टों की चित्तौड़गढ़ में अच्छी खासी संख्या उमड़ने लगी है। अब कई राज्यों के पर्यटक अपने टूर में चित्तौड़गढ़ को शामिल करने लगे हैं। विंटर वेकेशन और न्यू ईयर सेलिब्रेशन वीक होने के कारण टिकट वाले पर्यटकों का आंकड़ा 7 हजार क्रॉस कर चुका है। यहां इस साल जनवरी महीने के पहले दिन से ही पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना शुरू हो चुका है। बीते 8 से 9 दिनों में लगभग 50 हजार पर्यटक दुर्ग पर आ चुके है।


रात में भी दिखी गाड़ियों की लंबी लाइन
चित्तौड़गढ़ पिछले महीने के 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन के कारण पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाल यह हो गया कि 1 जनवरी तक रात के 11 बजे तक भी गाड़ियों की लंबी लाइन फोर्ट पर नजर आई। चित्तौड़गढ़ में नाइट टूरिज्म नहीं होने के कारण टिकट काउंटर भी अंधेरा होने से पहले बंद हो जाता है। उसी के साथ मुख्य स्मारकों पर जाने की भी पाबंदी लग जाती है। लेकिन दुर्ग पर दीपावली की रात को छोड़कर अमूमन कभी भी रात को इतनी गाड़ियां नजर नहीं आई। न्यू ईयर की सुबह भी ओछड़ी गेट से ही गाड़ियों की लंबी लाइन देखी गई थी। गुरुवार सुबह का भी यही हाल रहा। मुख्य स्मारकों तक में प्रवेश के लिए लंबी लाइनें और दुर्ग मार्ग पर जाम के हालात बन गए है।


3 दिन में 18,995 पर्यटक आए
इन दिनों चित्तौड़गढ़ का मौसम भी अनुकूल होने से सिर्फ बाहरी लोग ही नहीं, बल्कि बिना टिकट के लोकल लोग भी दुर्ग पर जाना पसंद कर रहे है। सिर्फ 3 दिनों 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी में ही 18 हजार 995 पर्यटक दुर्ग पर आ चुके है। इनमें 18,797 देसी और 198 विदेशी पर्यटक शामिल है। इसके अलावा लोकल लोग की संख्या अलग है। जबकि पिछले साल इन 3 दिनों का आंकड़ा कम ही था। हालांकि यह सिर्फ वही आंकड़े है, जिन्होंने टिकट लिए है। इससे दुगुनी संख्या के ऐसे पर्यटक भी है जो टिकट नहीं लेते है।


अब तक आ चुके है 60 हजार से ज्यादा पर्यटक
इधर, 8 से 9 दिनों का आंकड़ा देखे तो 48 हजार 349 पर्यटक आ चुके है। पिछले कुछ सालों में चित्तौड़गढ़ दुर्ग को लेकर काफी क्रेज बढ़ा है। खासकर युवाओं में यह क्रेज ज्यादा देखने को मिलता है। युवा अब यहां अलग अलग रिल्स भी बनाते हुए देखे गए है। 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक 48,349 पर्यटक आ चुके है। इसमें 47,896 देसी और 453 विदेशी पर्यटक शामिल है। अगर लास्ट के मुख्य 3 दिनों को घटा दिया जाए तो सिर्फ 6 दिनों में 29 हजार 354 पर्यटक आ चुके है। आजकल अलसुबह से अलग-अलग जगहों से आए गाड़ियों की शहर में एंट्री शुरू हो जाती है। यह क्रम शाम तक जारी रहता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE