BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 6:16 pm
KHABAR : प्रभारी सीएमओ धार्वे ने ली नगर पालिका स्‍टॉफ की बैठक, दिलाई कर्तव्‍य परायणता की शपथ, बोले- जन अपेक्षाओं पर खरे उतरे अधिकारी-कर्मचारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच सीएमओ का प्रभार देख रहे डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला शहरी परियोजना अधिकारी चन्‍द्र सिंह धार्वे ने गुरूवार को न.पा.कार्यालय स्थित हॉल में न.पा.अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्‍हें समय से कार्यालय में उपस्थित होने व जनता की समस्‍याओं का निराकरण कर जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के निर्देश दिये । बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियो-कर्मचारियों को अपना कार्य पूरी निष्‍ठा,ईमानदारी तत्‍परता से पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई ।

नपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रभारी सीएमओ धार्वे ने न.पा.अधिकारियों व कर्मचारियों से कहां कि,इन दिनों यह शिकायत लगातार मिल रही है कि नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी अपनी टेबलों पर ड्यूटी समय में उपस्थित नहीं मिलते हैं । धार्वे ने कहा कि हमें ड्यूटी समय में अपना काम पूरी निष्‍ठा व ईमानदारी से जनता की शिकायतों को दूर कर नगर पालिका की छवि को सुधारना है। उन्‍होंने कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा को भी निर्देश दिये कि,वे कर्मचारियों की उपस्थिति व कार्य की मॉनिटरिंग कर व्‍यवस्‍था में सुधार करें। धार्वे ने कहा कि नगर पालिका जनता से 24 घंटे जूड़े रहने वाला विभाग हैक्‍योंकि,हमारी सेवाएं अतिआवश्‍यक सेवाओं के अधिन मानी जाती है,इसलिए हमारा दायित्‍व है कि,हम जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें । धार्वे ने नपा के इंजीनियर व अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि अगर वे फिल्‍ड में भी जाएं तो एक समय निश्चित कर ले और अपने ऑफिस के बाहर अपने मोबाईल नंबर अंकित करवाए ताकि,जनता को अनावश्‍यक भटकना न पड़े। बैठक में कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा सहित नगर पालिका के समस्‍त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE