मंदसौर। जिले की समस्त परियोजनाओं में कार्यकर्ताओं को हितग्राहियों के चेहरे की पहचान के माध्यम से टीएचआर वितरण किए जाने का प्रशिक्षण 27 दिसम्बर से 2 जनवरी तक आयोजित हुआ। जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आंगनवाड़ी पर दर्ज हितग्राहियों को चेहरे की पहचान के माध्यम से पोषण ट्रैक्टर वितरण किए जाने का प्रशिक्षण दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तर परियोजना स्टार एवं आंगनबाड़ी स्तर पर सभी को चेहरे की पहचान की जाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को हितग्राही का ई केवाईसी किया जाकर उसके फोटो को पोषण ट्रैकर एप पर रिकॉग्नाइज करके दर्ज किया जाएगा।