मनासा। ग्राम अल्हेड़ के आईजीमाता मंदिर प्रांगण में चल रही 7 दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के चतुर्थ दिवस गुरुवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में नगर के कृष्ण भक्त नाचते झूमते नजर आए व पूरा कथा पंडाल कृष्ण भक्तिमय होगया। साथ ही कथा वाचक पं. दशरथ शर्मा भाईजी कथा प्रवक्ता मंदसौर वाले द्वारा भगवान के कई प्रसंगों का वाक्य सुनाया गया व श्रीमद भागवत कथा का महत्व एवं इसे श्रवण करने का लाभ बताया। कथा प्रतिदिन प्रातः 11.30 बजे से दोप. 3.30 बजे तक चल रही है। व 5 जनवरी को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ कथा का विश्राम होगा। उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। जिसको लेकर कथा आयोजक द्वारा सभी कृष्ण भक्तों से कथा पंडाल में पंहुच कथा श्रवण कर महाप्रसादी का लाभ लेने का आग्रह किया गया।