BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 10:20 am
BIG NEWS : आज दूसरे दिन भी बीजेपी मुख्यालय में चलेगा महामंथन, नेता-अफसर गांवों में बिताएंगे रात, मुख्यमंत्री लेंगे बैक टू बैक बैठकें, भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर भाजपा में महामंथन शुरू हो गया है। भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार (2 जनवरी) को जिलेवार वन-टू-वन चर्चा हुई। वहीं आज दूसरे दिन भी मंथन का दौर चलेगा। 1-2 दिन में घोषणा हो सकती है। 60 जिला अध्यक्ष के नामों का पैनल फाइनल होगा। जिसके बाद बंद लिफाफे में केंद्रीय नेतृत्व को नामों के पैनल भेजे जाएंगे। 


जिलाध्यक्ष के नामों के लिए संभाग से लेकर मंडल तक जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी की गई। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नामों का पैनल तैयार किया गया था। 3 से 5 नामों का पैनल तैयार कर बंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया था। अब इन नामों में से अंतिम तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। 


नेता-अफसर गांवों में बिताएंगे रात
नेता और अफसर गांवों में रात बिताएंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसके निर्देश दिए हैं। सभी विधायक क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ जनसंवाद करेंगे। इस दौरान वे अपने क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी संभागों के प्रभारी अपर मुख्य सचिव जिलेवार समीक्षा बैठक करें। 


मुख्यमंत्री लेंगे बैक टू बैक बैठकें
सीएम डॉ मोहन यादव आज 11 बजे एनसीईआरटी परिसर में राष्ट्रीय कला उत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 से 1ः 30 बजे तक सीएम हाउस में मुलाकात के लिए समय आरक्षित है। मंत्रालय में दोपहर 3 बजे श्रम विभाग की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे वाणिज्य कर विभाग की बैठक लेंगे। 5 बजे समाधान ऑनलाइन को लेकर बैठक होगी। 


धर्मेंद्र प्रधान कराएंगे एमपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। 


भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आज शुभारंभ करेंगे। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का 4 दिवसीय आयोजन 3 से 6 जनवरी तक होगा। भारत के विभिन्न राज्यों के 700 से अधिक बाल वैज्ञानिक, शिक्षक और मेंटर्स इस आयोजन में भाग लेंगे। साथ ही बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान और सऊदी अरब जैसे ग़ल्फ़ देशों के बाल वैज्ञानिक भी अपनी प्रस्तुतियों के साथ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला के ऑटोमेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इस पहल से आम नागरिक घर बैठे खगोलीय अध्ययन कर सकेंगे। मध्यप्रदेश को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE