भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बहुचर्चित सौरभ शर्मा मामले में एक बार फिर सरकार और लोकायुक्त पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर सौरभ शर्मा केस का नाम पुराण दिया है।
सौरभ शर्मा मामले को लेकर एक्स पर लिखा- कहां से कहां तक जाएगा केस कुछ कह नहीं सकते। सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी पर भी दिग्विजय ने सवाल उठाए हैं। लोकायुक्त डीजीपी को दिग्विजय ने सलाह दी है। लिखा- लोकायुक्त ने जो डॉक्यूमेंट जब्त किए हैं क्या वे आईटी ईडी के साथ शेयर कर रहे हैं। बता दें कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कार से 52 किलो सोना और करोड़ों रुपए नकद मिलने के बाद चर्चा में है। उसके खिलाफ लोकायुक्त सहिच ईडी और आईटी की कार्रवाई हो चुकी है। इतना सब कुछ होने के बाद भी वे पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके पहले भी दिग्विजय सिंह ने एक सामान्य आरक्षक के पास करोड़ों की संपत्ति मिलने पर विभाग के बड़े अधिकारी और मंत्री पर निशाना साध चुके हैं।