BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 10:59 am
KHABAR : शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत में युवा संगम रोजगार व स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस बी.के.एस.एन. गवर्मेंट कॉलेज शाजापुर में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 167 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया। प्राचार्य डॉ. वीएस विभूति द्वारा मेले में उपस्थित समस्त नियोजको के स्टॉल का अवलोकन कर उनके द्वारा दिये जा रहे रोजगार स्वरोजगार एवं प्रशिक्षणों कि जानकारी प्राप्त की गई।
युवा संगम में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया। प्रतिभा सिन्टेक्स प्रा.लि.पीथमपुर आईपीएस गु्रप आयशर प्रा.लि. देवास, एग्रीटेक इंण्डिया आर्गनिक लि. आणद गुजरात, क्यूस कार्प लि. इन्दौर, नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, अग्निहोत्री सिक्यूरिटीज शाजापुर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस शाजापुर आदि कंपनियों के द्वारा विभिन्न पंदो के लिए साक्षात्कार लेकर 46 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। इसके साथ ही जिला व्यापार एवं उघोग केन्द शाजापुर द्वारा 11, औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था शाजापुर द्वारा 26 एवं आरसेटी शाजापुर द्वारा 10 आवेदको का स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
इस अवसर पर बीएल गुवाटिया, बलवन्त शितोले जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन, डॉ. आर सी चौहान, डॉ. वीपी मीणा, डॉ. एसएस जामोद, डॉ. बीके सोलंकी, डॉ. बीएल मालवीय, डॉ. सुनील आडवानी, प्रो. नरेन्द्र गुर्जर, डॉ. अरूण बोडाना, सहायक प्रबंधक आरके उपाध्याय, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, रवि कुमार हंस औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था, निदेशक मुकेश गेहलोत आरसेटी, राजेन्द्र सिंह राठौर, देवनारायण मालवीय, राकेश फुलेरिया, कमल जाधव, महेश दिलोदिया आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE